#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संथारा साधिका बरजू देवी पारख की स्मृति सभा आयोजित, मालू भवन में कार्यक्रम, साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में दी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में संथारा साधिका स्व. बरजू देवी पारख (धर्मपत्नी स्व. भंवरलाल पारख) की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में पारख परिवार की ओर से अंजू देवी पारख और मीनाक्षी पारख ने स्व. बरजू देवी पारख के आध्यात्मिक जीवन, त्याग और समाज सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल की पूर्व मंत्री संगीता बोथरा तथा तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरडिया ने भी उनके तपस्वी और त्यागमय जीवन को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिवंगत आत्मा की मंगल कामना करते हुए कहा कि सेवा, संयम और समाज के प्रति समर्पण से ही जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि बरजू देवी पारख ने संथारा स्वीकार कर मृत्यु को भी महोत्सव का रूप दिया तथा तपस्या रूपी निर्जरा से जीवन को सार्थक बनाया।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। संचालन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोमासर में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह: 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ अभिनंदन🟢 गांधीवादी विचारक भूराराम सेरडिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवा प्रतिभाओं का सम्मान