#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने इस वर्ष दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर स्कूल का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट परिणाम की खुशी में विद्यालय प्रशासन ने कस्बे में डीजे-रथ के साथ विजय जुलूस निकाला, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की छात्रा आकांक्षा सैनी ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं संगीता सिद्ध ने 96.67 प्रतिशत, आमना ने 95.20 प्रतिशत, दिनदयाल ने 95 प्रतिशत तथा कन्हैयालाल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। छात्रा आकांक्षा व आमना के परिजनों ने भी विद्यालय पहुंचकर स्टाफ का आभार जताया और मिठाई वितरित कर खुशी साझा की।

एमडी उदय सिंह ढूकिया ने बताया कि कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कार्यक्रम में शिशु भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना, मरुधर स्कूल के निदेशक कानाराम गोदारा (जेतासर) और भरतमल बुडानिया ने भी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय स्टाफ ने एक-दूसरे को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जयपुर में मंथन🟢 भरतपुर दौरे पर बेनीवाल: पथैना दंगल में पहुंचे, बोले- अग्निवीर योजना से युवाओं का मनोबल कमजोर🟢 श्रीडूंगरगढ़ के हेमंत शर्मा का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता कांस्य🟢 कल हटेंगे अतिक्रमण: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया तो प्रशासन बरतेगा सख्ती🟢 तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा🟢 भगवान से औपचारिक संबंध न रखें: संतोष सागर, कालूबास में भागवत कथा के पंचम दिन बालकृष्ण लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु🟢 गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में होगा बड़ा आयोजन🟢 कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस🟢 मृतकों को जिंदा दिखाकर 66 बीघा जमीन बेच दी, कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध; दो आरोपियों की जमानत खारिज🟢 सेरूणा में रामलीला का जादू: दशरथ- केकई संवाद ने दर्शकों को किया भावुक