#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कल हटेंगे अतिक्रमण: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया तो प्रशासन बरतेगा सख्ती

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, प्रदूषण नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। राज्य राजमार्ग संख्या-06 (श्रीडूंगरगढ़-सरदारशहर रोड) के किनारे सड़क परिधि क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बुधवार, 8 अप्रैल को की जाएगी।

राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड, खंड-चूरू द्वारा अतिक्रमणकारियों को 7 दिन पहले ही लिखित नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण बरकरार है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद अब प्रशासनिक सहयोग से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इस दौरान आवश्यक होने पर सख्ती भी बरती जाएगी।

उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जयपुर में मंथन🟢 भरतपुर दौरे पर बेनीवाल: पथैना दंगल में पहुंचे, बोले- अग्निवीर योजना से युवाओं का मनोबल कमजोर🟢 श्रीडूंगरगढ़ के हेमंत शर्मा का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता कांस्य🟢 कल हटेंगे अतिक्रमण: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया तो प्रशासन बरतेगा सख्ती🟢 तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा🟢 भगवान से औपचारिक संबंध न रखें: संतोष सागर, कालूबास में भागवत कथा के पंचम दिन बालकृष्ण लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु🟢 गौ सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन, 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में होगा बड़ा आयोजन🟢 कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस🟢 मृतकों को जिंदा दिखाकर 66 बीघा जमीन बेच दी, कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध; दो आरोपियों की जमानत खारिज🟢 सेरूणा में रामलीला का जादू: दशरथ- केकई संवाद ने दर्शकों को किया भावुक