#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संस्कार स्कूल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के गुर, हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित संस्कार इन्नोवेटिव स्कूल में विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर खतरों और उनसे बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार ने किशोर एवं युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में साइबर सुरक्षा हर घर की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में छोटी- सी लापरवाही भी बड़ी ठगी का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देनी चाहिए। हर्ष कुमार ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सार्वजनिक वाई-फाई के माध्यम से बैंकिंग या निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह भी दी।

तालुका कोर्ट के सचिव जगदीश चौधरी ने साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मामलों में कानून बेहद सख्त है और दोषियों को कड़ी सजा का प्रावधान है।

विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायत पेटिकाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनमें विद्यार्थी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसीजेएम कोर्ट के निजी सहायक सतीश जांगिड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक मनोज गुसाईं ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललिता गुसाईं ने आभार जताया। कार्यशाला में समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अटल जनसेवा शिविर कल, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट सहित उपस्थित रहने के निर्देश🟢 गोवर्धन धारण लीला से दिया भक्ति का संदेश, कहा- भागवत आत्मा की कथा है🟢 श्रीडूंगरगढ़ में हाईवे पर चला पीला पंजा: 75 फीट सीमा में आए अतिक्रमण ढहाए, प्रशासन की सख्त कार्रवाई🟢 जागृति सप्ताह में छात्राओं को किया जागरूक: बाल विवाह अपराध, माहवारी में स्वच्छता जरूरी🟢 मॉडर्न राजस्थान सीनियर सैकेण्डरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 5, 8, 10 और 12 के परिणाम रहे शत-प्रतिशत🟢 संस्कार स्कूल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के गुर, हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील🟢 बाबा हरिरामजी महाराज की 83वीं बरसी कल, झोरड़ा धाम में दिनभर धार्मिक आयोजन, रात को भजन संध्या