#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता पर लाठी से हमला, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के धीरदेसर चोटियां गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा पत्नी रामूराम ने थाने में रिपोर्ट देकर पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थीनी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उसका पति रामूराम, जेठ दुलाराम और ससुर मुलाराम शराब के नशे में घर आए और गाली-गलौज करने लगे। इससे बचने के लिए वह कमरे में चली गई, लेकिन तीनों आरोपियों ने लाठियों के साथ कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि आरोपी उसे मृत समझकर बाहर चले गए।

कुछ समय बाद होश आने पर पूजा ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। करीब 3 बजे उसकी मां, मामा और दादा ससुराल पहुंचे, जहां आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर रखा था और उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे। परिजनों के जोर देने पर जब वे अंदर पहुंचे तो पूजा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाने के दौरान भी पति और ससुर लाठी लेकर पीछे दौड़े, लेकिन परिजनों ने किसी तरह उसे बचाकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और आरोपी लंबे समय से कम दहेज लाने के कारण उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। साथ ही उसका स्त्रीधन छीन लेने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, स्त्रीधन हड़पने, चोट पहुंचाने, अवैध रूप से बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 क्लिक करने से पहले सोचें: साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम ने छात्राओं को दी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की सीख🟢 साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर: अनजान लिंक से रहें सावधान, सोच-समझकर करें सोशल मीडिया का उपयोग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में टॉपर्स का सम्मान: रथ में निकाली रैली, साफा पहनाकर किया अभिनंदन🟢 शादी के एक महीने बाद ही पति गहने लेकर फरार, सवा साल बाद दूसरी महिला के साथ लौटा; बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता पर लाठी से हमला, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप