#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

क्लिक करने से पहले सोचें: साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम ने छात्राओं को दी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की सीख

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम हर्ष कुमार ने छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में एक छोटी- सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले जरूर सोचें और सतर्क रहें।

न्यायाधीश ने साइबर अपराधों से बचाव, व्यक्तिगत निजता की सुरक्षा, डिजिटल फुटप्रिंट के प्रभाव और कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि इंटरनेट का सही उपयोग उनके भविष्य को बेहतर बना सकता है, वहीं गलत उपयोग परेशानी का कारण बन सकता है।

तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव जगदीश चौधरी ने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करने और इसे अपनी पढ़ाई व प्रगति में सहायक बनाने की बात कही। इस दौरान एसीजेएम कोर्ट के निजी सहायक सतीश जांगीड़ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एडवोकेट गोपीराम जानू और एडवोकेट ओमप्रकाश ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य पद्मा कौशिक ने न्यायाधीश का स्वागत करते हुए कहा कि उनका विद्यालय में आगमन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के शिविर छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपने संबोधन में एसीजेएम ने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में विद्यालय स्टाफ के रूप में निशा शर्मा, नेहा यादव, मेघाराम, रंजिता पंवार, विमला, बुद्धराम, बिमला, गोपीराम, कविता तितरवाल, महेंद्र कुमार दाधीच, मंगीलाल शर्मा, मंजू मीणा, मंजू पांडिया, सवित्री बिस्सू, शोभना सैन, सुनील कुमार, सुनीता तनेजा, उर्मिला पारीक, विजेंद्र कुमार और विनोद उपस्थित रहे।

NEXT: लक्ष्मी, कक्षा- 8

NEXT: कुमकुम सुथार, कक्षा- 10

NEXT: भगवती, कक्षा- 8

NEXT: तनिष्क चौधरी, कक्षा- 12

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 क्लिक करने से पहले सोचें: साइबर जागरूकता शिविर में एसीजेएम ने छात्राओं को दी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की सीख🟢 साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर: अनजान लिंक से रहें सावधान, सोच-समझकर करें सोशल मीडिया का उपयोग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में टॉपर्स का सम्मान: रथ में निकाली रैली, साफा पहनाकर किया अभिनंदन🟢 शादी के एक महीने बाद ही पति गहने लेकर फरार, सवा साल बाद दूसरी महिला के साथ लौटा; बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता पर लाठी से हमला, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप