#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबे गांव; किसान संघ ने दिया ज्ञापन, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक सोमवार को सूडसर उप तहसील व श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की।

बैठक में सूडसर उप तहसील को पुनः चालू करने की मांग को लेकर एसडीएम शुभम शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि  पुंदलसर जीएसएस का पावर ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से जला हुआ है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान संघ के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के एक्सईएन से भी मिले। अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल, पशुपालन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

बैठक में बीकानेर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ सहित श्रवण सिंह पुंदलसर, कैलाश बिश्नोई, बलवंत सैन, प्रभु सिंह, रामचंद्र सिंह, अमर सिंह, नरपत सिंह, मांगीलाल, रामरतन, सुभाष, जगदीश, सुंदरलाल, बनवारीलाल बिश्नोई, राजेंद्र ढिलढाणिया, कुनणा राम और गजु सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवा कार्य में जुटा ट्रस्ट, दो दिन में लाखों का सहयोग; समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान🟢 श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में 6 साल बाद ऑपरेशन से डिलीवरी: गर्भ में ही बच्चे ने किया मेकोनियम पास, आधे घंटे में सफल सर्जरी, देखें फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह: बाबा साहेब अम्बेडकर और फुले के संदेश गूंजे, विधायक ने टीन शेड की घोषणा की🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां🟢 लाडनूं में उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन: श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने जीते 3 पुरस्कार, 37 की रही सक्रिय भागीदारी🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां🟢 ग्रामीण अंचल में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई, शिक्षा-संगठन-संघर्ष का दिया संदेश