#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

तेरापन्थ महिला मण्डल द्वारा प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 14 जनवरी, 2025। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुनि देवेंद्र कुमार और मुनि आर्जव कुमार के सान्निध्य में हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि के नमस्कार महामंत्र के साथ किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेक्षाध्यान गीत प्रस्तुत किया। मुनि देवेंद्र कुमार ने प्रेक्षाध्यान के महत्त्व को समझाते हुए कहा कि चित्त की शुद्धि और चेतना के ऊर्ध्वरोहण के लिए प्रेक्षाध्यान अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कायोत्सर्ग का अभ्यास करवाते हुए आत्मा और शरीर की भिन्नता का प्रयोग करवाया।
मुनि ने बताया कि दीर्घश्वास का अभ्यास करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और मानसिक शांति मिलती है।


शिविर में संगठन मंत्री मंजू झाबक ने भी प्रेक्षाध्यान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन मधु झाबक ने किया और महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता डागा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। श्रावक-श्राविका समाज की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राठौड़ बने ‘बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ’, साहसिक कार्यों के लिए मिला सम्मान🟢 मोमासर में एबीवीपी की नई नगर इकाई गठित, रामकरण नायक को सौंपी गई कमान🟢 श्रीडूंगरगढ़: बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित, फार्म और ऐप से जुड़ी दी जानकारी🟢 हनुमान धोरा व कालूबास में चला सघन वृक्षारोपण अभियान: विधायक सारस्वत बोले- हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम लगाए🟢 विशेष दिव्यांग स्कूटी पलटी, युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर🟢 राजकीय एम.एस. कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित🟢 “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की गूंज: जयपुर में वृक्षारोपण, प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना