#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में उर्वरक वितरण की जांच, अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने किया निरीक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अतिरिक्त निदेशक (कृषि) विस्तार टी.के. जोशी ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर उर्वरक वितरण व्यवस्था की हकीकत जानी। उन्होंने आदान विक्रेताओं के यहां पहुंचकर पीओएस मशीनों और भौतिक स्टॉक का मिलान किया तथा यूरिया की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जोशी ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विक्रेताओं को विभागीय नियमों की सख्ती से पालना करने को कहा।

इसके बाद कृषि विस्तार कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में यूरिया वितरण, उर्वरक प्रबंधन और क्षेत्र में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने पर चर्चा हुई।

साथ ही ‘धरती माता बचाओ अभियान’ और ‘आपणो खेत, आपणी खाद’ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। मई में प्रस्तावित ग्राम-2026 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

दौरे के दौरान सहायक निदेशक कृषि रघुवीर दयाल सुथार, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वा, डॉ. महेंद्र प्रताप, मेघराज बंजारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान🟢 शिक्षा के लिए आगे आए दानवीर: बीकानेर में 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित🟢 बैंगलौर में सारस्वत समाज की नई टीम का गठन: किसन ओझा बने अध्यक्ष🟢 9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट🟢 श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन🟢 2 साल से बंद थी 91 वर्षीय वृद्धा की पेंशन: प्रशासन घर पहुंचा, ई-केवाईसी कर दोबारा शुरू कराई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ