#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह: बाबा साहेब अम्बेडकर और फुले के संदेश गूंजे, विधायक ने टीन शेड की घोषणा की

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (अम्बेडकर कॉलोनी) में मंगलवार को युवा संगठन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती (समानता दिवस) और महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित अन्य अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच संचालन अनिल सोनी ने किया।

94 छात्र-छात्राएं, 36 डिग्रीधारी और 16 सरकारी चयनित युवा सम्मानित
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 94 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 36 डिग्रीधारी युवक-युवतियों और सरकारी सेवाओं में चयनित 16 युवाओं का बहुमान किया गया। श्मशान भूमि में वर्षों से वृक्षारोपण कर रहे पर्यावरण प्रेमी भैराराम को विशेष सम्मान दिया गया।

विधायक ने टीन शेड लगाने की घोषणा की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने विद्यालय परिसर की पूरी चौकी पर टीन शेड लगवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे महान संविधान बताया और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

युवा संगठन ने इस दौरान अम्बेडकर भवन निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर विधायक ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

युवाओं को दिया समाज के लिए आगे आने का संदेश
राज्यमन्त्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि आज के युवा ही कल के भारत के निर्माता हैं और उन्हें बाबा साहेब के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
डॉ. विवेक माचरा ने आयोजन को बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
राजेंद्र मेघवाल ने युवाओं को ‘पे बैक टू सोसायटी’ का संदेश देते हुए समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
युवा नेता सुनील तावणियां ने सामाजिक सुधार के लिए युवाओं को संगठित रहने का संकल्प दिलाया।

सैकड़ों लोगों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। समारोह में जगदीश चिनिया, हीरालाल मेघवाल, मंगतूराम कताला, सरवर हिंदुस्तानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NEXT: तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा का सम्मान

NEXT: ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद श्रीगोपाल शास्त्री का सम्मान

NEXT: युवा नेता राजेन्द्र मेघवाल, बापेऊ का सम्मान

NEXT: युवा नेता डॉ. विवेक माचरा का सम्मान

NEXT: भाजपा नेता रतनसिंह का सम्मान

NEXT: मंच संचालन अनिल सोनी (वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोलियासर) ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवा कार्य में जुटा ट्रस्ट, दो दिन में लाखों का सहयोग; समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान🟢 श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में 6 साल बाद ऑपरेशन से डिलीवरी: गर्भ में ही बच्चे ने किया मेकोनियम पास, आधे घंटे में सफल सर्जरी, देखें फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह: बाबा साहेब अम्बेडकर और फुले के संदेश गूंजे, विधायक ने टीन शेड की घोषणा की🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां🟢 लाडनूं में उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन: श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने जीते 3 पुरस्कार, 37 की रही सक्रिय भागीदारी🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां🟢 ग्रामीण अंचल में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई, शिक्षा-संगठन-संघर्ष का दिया संदेश