#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न, सुदर्शन महिया बने अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

पंचायत समिति सभागार में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत

NEXT 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की शाखा श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी मनोज सिसोदिया के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव में सुदर्शन महिया को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिया ने संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।

मीडिया प्रभारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि चुनाव के बाद संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज धायल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद शर्मा, गिरधारीदास स्वामी सहित ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 9वीं से 12वीं तक की 4 किताबें सिलेबस से बाहर: इस सत्र में नहीं होगा वितरण, स्कूलों को पढ़ाने पर रोक🟢 कालू बास के MGGS स्कूल में ‘मिशन परिवर्तन’ कार्यक्रम: 65 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा, मदान परिवार ने दिया कम्प्यूटर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न, सुदर्शन महिया बने अध्यक्ष🟢 सेसोमूं स्कूल का 10वीं रिजल्ट शानदार, हर्षिका ने 96.6% के साथ किया टॉप🟢 विश्व शांति के लिए गूंजे मंत्र: 51 हजार भैरव स्तोत्र पाठ, 88 पंडितों ने किया रुद्राभिषेक🟢 खेल और शिक्षा में अव्वल बना दयानंद विद्या निकेतन, स्वामी प्रताप पुरी ने सराहा🟢 श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव🟢 बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत