#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोमासर में खण्ड स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में किया गया। बैठक में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों व सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

डॉ. सोनी ने कहा कि पिछले वर्ष जिन चिकित्सा संस्थानों की प्रगति लक्ष्यानुरूप नहीं रही, वे इस वर्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने डेंगू, मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में हीट वेव (लू) से बचाव को लेकर भी चर्चा की गई। सभी चिकित्सा संस्थानों में कूलर, पंखे, ठंडे पानी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए।

इस दौरान उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) डॉ. लोकेश गुप्ता व जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सी. एस. मोदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश🟢 बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू