#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

“6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

पैसे मांगने पर मारपीट, झूठे केस में फंसाने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी


NEXT 21 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एक साध्वी पर प्रेमजाल और तांत्रिक प्रभाव के जरिए एक संत से करोड़ों की ठगी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। 45 वर्षीय संत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि साध्वी ने “तुमसे 6 जन्मों का रिश्ता है” कहकर उन्हें अपने प्रभाव में लिया और उनकी पूरी कमाई हड़प ली।

करीब ₹1 करोड़, गाड़ियां और गहने लेने का आरोप
शिकायत में बताया गया कि पिछले करीब ढाई साल में साध्वी ने अलग-अलग किश्तों में करीब ₹1 करोड़ नकद, चार गाड़ियां, एक बाइक और सोने-चांदी के आभूषण ले लिए। जब संत ने अपना पैसा और सामान वापस मांगा, तो साध्वी टालमटोल करती रही और बाद में साफ इनकार कर दिया।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप
बाबा का आरोप है कि पैसे मांगने पर साध्वी ने न केवल धमकियां दीं, बल्कि अपने लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट भी करवाई। घटना के दौरान 20-25 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंचे बॉडीगार्ड ने बीच-बचाव किया।

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
शिकायत में यह भी कहा गया है कि साध्वी ने आत्महत्या कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा, परिवार को लेकर भी विवाद खड़ा कर तनाव बढ़ाया गया।

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी
रतनगढ़ पुलिस ने साध्वी सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 “6 जन्मों का रिश्ता” कहकर साध्वी ने साधु को फंसाया! ₹1 करोड़ कैश, गाड़ियां और गहने हड़पने का आरोप🟢 मई तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद: उम्र सीमा 21 होते ही 10 हजार युवा होंगे बाहर, नए सिस्टम की तैयारी🟢 बीकानेर देहात भाजपा ने मण्डल प्रभारियों की घोषणा की: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी🟢 कालू बास में 26 अप्रैल को मालासी भैरूंजी की प्राण प्रतिष्ठा, रात को होगा विशाल जागरण