#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीषण गर्मी में पंछियों को राहत: श्रीडूंगरगढ़ में 1500 पाळसिया बांटने का अभियान शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीषण गर्मी के बीच प्यास से जूझ रहे पशु-पंछियों को राहत देने के लिए नर नारायण सेवा संस्थान ने सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा पंछियों के लिए मिट्टी के पात्र (पाळसिया) वितरण अभियान की शुरुआत की गई है।

संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि इस समय चारों ओर प्रचंड गर्मी का असर है। धरती तप रही है और हर जीव चाहे इंसान हो या पशु-पंछी पानी के लिए परेशान है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आसपास के बेजुबान जीवों के लिए भी पानी और दाने की व्यवस्था करे, ताकि कोई भी जीव अभाव में दम न तोड़े।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी संस्थान ने पाळसिया वितरण का अभियान शुरू किया है। फिलहाल संस्थान के पास करीब 1500 पाळसिया उपलब्ध हैं और इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता के अनुसार आगे और भी पाळसिया उपलब्ध करवाए जाएंगे।

संस्थान ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घर, आंगन और छत पर पंछियों के लिए पानी और दाना जरूर रखें। छोटे-से प्रयास से अनेक पंछियों की जान बचाई जा सकती है।

अभियान में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों और सहयोगकर्ताओं का संस्थान ने आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में पाळसिया प्राप्त करने के इच्छुक लोग संस्थान या सेवादार आनंद जोशी (मो. 9509834525) से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने अनुरोध किया है कि केवल वही व्यक्ति पाळसिया लें, जो उसमें नियमित रूप से पानी और दाना उपलब्ध करवा सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए🟢 धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता🟢 लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी🟢 भीषण गर्मी में पंछियों को राहत: श्रीडूंगरगढ़ में 1500 पाळसिया बांटने का अभियान शुरू