NEXT 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के तहत बुधवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शांतिपूर्ण माहौल में शाम 5बजे संपन्न हुआ। मतदान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के निर्देशन में हुआ।

चुनावी प्रक्रिया में सहायक अतिरिक्त अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सैनी और कर्मचारी बद्री व्यास पूरे समय व्यवस्था संभालते रहे। चुनाव अधिकारी पूनमचंद मारू ने बताया कि शाम 5 बजे तक 110 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
बार मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन में कुल 122 मतदाता हैं। प्रदेशभर में इस चुनाव में 234 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि करीब 80 हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
दिनभर कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मी बनी रही। उम्मीदवारों और समर्थकों ने मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा। मतदान के दौरान बार काउंसिल की ओर से आनंद मोदी द्वारा प्रत्येक मतदाता की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया।





























