NEXT 25 अप्रेलज़ 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज गति से जारी हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से आर्थिक सहयोग लगातार मिल रहा है।
ट्रस्ट को अब तक कई भामाशाहों द्वारा सहयोग राशि सौंपी गई है। इसमें सावित्री देवी एवं अर्जुन राम सायच द्वारा ₹1,51,000, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महीया द्वारा ₹51,000, धूड़ा राम एवं चेनाराम महीया द्वारा ₹21,000, प्यारेलाल ढूकिया द्वारा ₹21,000, सुरजाराम एवं पुरखाराम गोदारा द्वारा ₹11,000, नानूराम एवं नेनकराम जाखड़ द्वारा ₹11,000 तथा रामलाल एवं अन्नाराम सायच द्वारा ₹11,000 का योगदान दिया गया।
इसी क्रम में शनिवार को तेजा धर्मशाला में आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में तुलसीराम गोदारा, मास्टर प्रभु राम बाना, गोपाल सायच, चांद राम चाहर, मोहन सारण, बुधमल सायच, देवकिशन भादू, डूंगराराम गोदारा, सीताराम सिंवर, केसरा राम गोदारा, श्रवण जाखड़, भंवर गोदारा, नारायण चाहर, गोपाल चाहर, मेघाराम (पूर्व जिला प्रमुख), सीताराम बाना और राजेश मंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।




















