NEXT 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शनिवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुलचासर का निरीक्षण किया। केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण उन्होंने स्वयं की निगरानी में HPV टीकाकरण सत्र आयोजित करवाया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए ठोस कार्य योजना बनाने और उसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए पाबंद किया।
इसके साथ ही लू व तापघात (हीट वेव) से बचाव को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. सोनी ने 24 अप्रैल से शुरू हुए सात दिवसीय HPV टीकाकरण अभियान के तहत क्षेत्र के शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अभियान को गंभीरता से लेने की बात कही।




















