#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाज के प्रबुद्धजनों की आम बैठक 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे वीर तेजा धर्मशाला, बीदासर रोड पर आयोजित होगी। बैठक में 10 मई को प्रस्तावित वीर तेजाजी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में वीर तेजाजी धाम  से अखंड ज्योत को भव्य जुलूस के साथ लाने, 7 मई को प्रस्तावित कलश यात्रा की रूपरेखा तय करने तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं के नाम शिलालेखों का अवलोकन किया जाएगा। इसके साथ ही जिन समाज बंधुओं ने सहयोग राशि की घोषणा के बाद अब तक राशि जमा नहीं करवाई है, उनके संबंध में भी चर्चा होगी।

बैठक में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बैनर का विमोचन भी किया जाएगा तथा अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार किया जाएगा। ट्रस्ट ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जा सके।

आयोजित बैठक में प्रभु राम मास्टर, गोपाल सायच, चांदराम चाहर, सीताराम बाना, डूंगरराम गोदारा, केसरा राम गोदारा, राजेश मंडा, मोहन राम सारण और सीताराम सिवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आगामी बैठक में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 4 करोड़ की लागत से दो अटल पथ सड़कें स्वीकृत🟢 एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार: एक दिन में 450+ किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका🟢 शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई🟢 NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर🟢 CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी🟢 रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार🟢 दहेज में 1 लाख और मोटरसाइकिल की मांग, विवाहिता को घर से निकाला; कोर्ट में परिवाद दायर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 28 अप्रैल को प्रबुद्धजन बैठक, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर होगी चर्चा