#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘ग्राम रथ अभियान’ मंगलवार से शुरू किया जाएगा। यह अभियान 28 अप्रैल से 12 मई तक जिले के पांचों ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होगा। अभियान के तहत हाईटेक रथ ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सोमवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में 13 विभागों के अधिकारी और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक रथ निर्धारित रूट के अनुसार संचालित होगा और इनमें एलईडी स्क्रीन के जरिए योजनाओं से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही विभागीय प्रचार सामग्री का वितरण और ग्रामीणों से सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका भी उपलब्ध रहेगी।

अभियान के दौरान हर रथ के साथ ‘डे प्रभारी’ नियुक्त किया जाएगा तथा कला जत्थों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। रथ संचालन की दैनिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक रथ के साथ दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे तथा रात में रथों को पुलिस थानों या चौकियों में सुरक्षित रखा जाएगा।

मंगलवार सुबह 9:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी रथों को रवाना किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र: 14 दिन तक गांव-गांव पहुंचेगा रथ, हर ग्राम में 1 घंटे का कार्यक्रम

NEXT: उपखण्ड कार्यालय से राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान 28 अप्रैल से 11 मई तक संचालित होगा। इस दौरान रथ मंगलवार को साँवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखनादा, टेऊ और सूडसर में पहुंचेगा।

प्रत्येक गांव में करीब एक घंटे तक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बीडीओ, सहायक बीडीओ, सहायक कृषि अधिकारी सहित ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

अभियान के तहत दिन में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, वहीं रात्रि में कला जत्थों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 450 से ज्यादा लोगों ने कराई हार्ट व हेल्थ जांच, विशेषज्ञों ने दी मुफ्त सलाह🟢 रविवार और शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर तोलियासर काल भैरव मंदिर में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं ने तेल-सिंदूर से किया अभिषेक, पेड़ा-लड्डू का लगाया भोग