#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में बिजली संकट: वार्ड 32-33 में ट्रिपिंग से लोग परेशान, पार्षद सुथार ने सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वार्ड संख्या 32 व 33 में लंबे समय से चल रही बिजली ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खंड कार्यालय में सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि 1 मार्च से क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि घरों में लगे विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात के समय बिजली गुल रहने से वार्डवासियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पार्षद सुथार ने मांग रखी कि क्षेत्र में बढ़ते लोड को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और पुरानी केबलों को बदलकर 50 एमएम या उससे अधिक क्षमता की नई केबलें डाली जाएं।

उन्होंने विद्युत विभाग से आमजन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज: 7 मई को 1108 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा, 10 मई को महोत्सव🟢 सोनियासर गोदारान में सेक्टर बैठक: कम प्रगति पर कार्यकर्ता को नोटिस, HPV टीकाकरण में 100% लक्ष्य के निर्देश🟢 गाँव-गाँव पहुंचेगा ‘ग्राम रथ’: 15 दिन में हर पंचायत तक योजनाओं की जानकारी, बीकानेर से हुई शुरुआत🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बिजली संकट: वार्ड 32-33 में ट्रिपिंग से लोग परेशान, पार्षद सुथार ने सौंपा ज्ञापन🟢 दो जमानत याचिका खारिज: एडीजे सरिता नौशाद आपराधिक मामलों में सख्त