#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गाँव-गाँव पहुंचेगा ‘ग्राम रथ’: 15 दिन में हर पंचायत तक योजनाओं की जानकारी, बीकानेर से हुई शुरुआत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार के लिए मंगलवार से बीकानेर में 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पांचों ग्रामीण विधानसभाओं के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ये रथ 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर कच्छी घोड़ी और मशक वादकों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। रथों के साथ कला जत्था भी रहेगा, जो गांवों में लोक शैली के जरिए योजनाओं की जानकारी देगा।

किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं और यह अभियान उसी सोच का हिस्सा है।

हर दिन 5 पंचायतों तक पहुंचेगा रथ

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार रथ प्रतिदिन औसतन 5 ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। इस दौरान 13 विभागों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और सामग्री ग्रामीणों को दी जाएगी। अभियान के लिए जिला परिषद की सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि उपखंड अधिकारियों को विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसानों को मिलेगी आधुनिक तकनीकों की जानकारी

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि ‘ग्राम’ आयोजन किसानों के लिए बड़ा अवसर है, जहां उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

हर ग्रामीण तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाला हर व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठाए। ग्राम रथ इसी दिशा में अहम पहल है।

रथों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि प्रत्येक रथ के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रात में रथों को पुलिस थानों या चौकियों में सुरक्षित रखा जाएगा।

अभियान के शुभारंभ के दौरान जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे, एडीएम (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज: 7 मई को 1108 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा, 10 मई को महोत्सव🟢 सोनियासर गोदारान में सेक्टर बैठक: कम प्रगति पर कार्यकर्ता को नोटिस, HPV टीकाकरण में 100% लक्ष्य के निर्देश🟢 गाँव-गाँव पहुंचेगा ‘ग्राम रथ’: 15 दिन में हर पंचायत तक योजनाओं की जानकारी, बीकानेर से हुई शुरुआत🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बिजली संकट: वार्ड 32-33 में ट्रिपिंग से लोग परेशान, पार्षद सुथार ने सौंपा ज्ञापन🟢 दो जमानत याचिका खारिज: एडीजे सरिता नौशाद आपराधिक मामलों में सख्त