NEXT 29 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार बुधवार को सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर परंपरा के अनुसार औसरा पुजारी ने उनका स्वागत किया और चरणामृत, तुलसी पत्र, महाप्रसाद व उपरणा भेंट किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
इस अवसर पर सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी शिवशंकर पारीक, पूर्व सदस्य व भादसोड़ा सरपंच डॉ. शम्भू सुथार, शम्भूलाल ओडून्द, राधे सुथार, लोकेश जांगीड़, प्रकाश सोनरड़ा और पप्पूलाल गीदाखेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत कार्यालय का किया अवलोकन –
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भादसोड़ा ग्राम पंचायत में विशेष ग्रामसभा का अवलोकन कर आवासीय पट्टा वितरण किया । इस दौरान प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार, ग्राम विकास अधिकारी उदयलाल जाट, राधे सुथार मौजूद थे।



























