#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम रथ अभियान: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों में बढ़ा आत्मविश्वास

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहा ग्राम रथ अभियान अब गांव-गांव में किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर पहुंच रहा है। कृषि, उद्यान, पशुपालन, जल संसाधन और ग्रामीण विकास विभागों के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविरों में किसानों को एक ही मंच पर योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है।

अभियान के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, जो उनकी जमीन का “रिपोर्ट कार्ड” साबित हो रहे हैं। इससे किसान अब अनुमान के बजाय वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर सकेंगे, जिससे लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।

वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़े किसान
सोनियासर मिठडिया गांव के किसान धर्माराम ने बताया कि पहले वे अंदाजे से खाद डालते थे, लेकिन अब मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने से सही मात्रा का पता चल रहा है। इससे खेती की लागत कम होगी और पैदावार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि अब वे जैविक और प्राकृतिक खेती पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से मिल रहा मार्गदर्शन
ग्राम रथ अभियान के तहत किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, गोबर खाद जैसी प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधिकरण और आधुनिक कृषि पद्धतियों पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

गांव-गांव पहुंचा अभियान, बढ़ा भरोसा
कल्याणसर नया से शुरू हुआ ग्राम रथ जाखासर के मुख्य चौक होते हुए सोनियासर मिठडिया पहुंचा, जहां आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) रघुवर दयाल के नेतृत्व में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वा एवं मेघराज बंजारा ने किसानों को राज किसान पोर्टल पर अनुदान के लिए आवेदन प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में तारबंदी योजना से लाभान्वित किसान धर्माराम ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार का आभार जताया।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में जाखासर एवं सोनियासर मिठडिया के प्रशासक नन्द किशोर बिहारी, रामनारायण सारण, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वा, कैंप प्रभारी अधिकारी मेघराज बंजारा, सहायक कृषि अधिकारी महेन्द्र, कृषि पर्यवेक्षक राज कुमार बेनीवाल, अमित गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता किशनलाल जोशी, भंवरलाल जोशी, कृषि सखियां शारदा, राजकुमारी एवं चन्द्र भारती उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी दफ्तरों पर औचक निरीक्षण: 22% कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर लटके मिले ताले🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 156 प्रगणकों ने लिया भाग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम रथ अभियान: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों में बढ़ा आत्मविश्वास🟢 12.650 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा आरोपी, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 1200 फीट नई केबल बिछाई, 25 मिमी की जगह 50 मिमी केबल लगाने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था🟢 रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाइल लौटाकर दिखाई ईमानदारी, श्याम गिरी बने मिसाल🟢 मृत्यु के बाद भी रोशनी बांट गए चंदनमल बाफना, नेत्रदान से दो जिंदगियों में जगाई उम्मीद🟢 पट्टेशुदा मकान तोड़ने पर लगी रोक, कोर्ट ने PWD को किया पाबंद🟢 25 घंटे बाद लौटी बिजली, सातलेरा GSS चालू