#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रेणी (अलवर) में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यमंत्री सुथार ने दिया आशीर्वाद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अलवर के रेणी क्षेत्र में पहली बार आयोजित सामूहिक विवाह एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन भव्य और सफल रहा। कार्यक्रम में 21 नवविवाहित जोड़ों ने विधि-विधान से सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुथार ने कहा कि दांपत्य जीवन आपसी समझ, विश्वास और सम्मान पर आधारित होता है। उन्होंने समाज में एकता और समरसता बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।

उन्होंने इस दौरान राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से इनका लाभ लेने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, परिजन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आयोजन ने सामाजिक एकजुटता, सहयोग और परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रेणी (अलवर) में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यमंत्री सुथार ने दिया आशीर्वाद🟢 हीट वेव का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 10:30 तक होगी प्री-स्कूल शिक्षा🟢 रविवार को होगी विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा, 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग🟢 खेत में खड़े 5 रोहिड़ा पेड़ काटे, विरोध करने पर महिला को दी धमकी