#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धर्मास में रात्रि चौपाल: ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बिजली-पानी के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की धर्मास ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कला जत्था कार्यक्रम भी हुआ। चौपाल की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने की।

इस दौरान शुभम शर्मा ने ग्रामीणों की जनसुनवाई करते हुए बिजली और पानी से संबंधित परिवादों को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टूटी हुई दीवार को जल्द ठीक करवाने के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।

चौपाल में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल और सीबीईओ सरोज पुनिया वीर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए प्रशासन ने आश्वासन दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न: 115 में से 87 परीक्षार्थी हुए शामिल, शिक्षा व एकता का संदेश🟢 42 साल की सेवा पूरी होने पर वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत का जगह-जगह सम्मान🟢 धनेरू में बच्चों को पढ़ने के लिए जाना पड़ता है दूर, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन🟢 कल्याणसर में ग्राम रथ अभियान: किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव