NEXT 7 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाना-ऊपनी मार्ग पर आज दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। घायलों को पहले निजी वाहनों से बाना लाया गया, जहां से एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हड़मान पुत्र गंगाराम जाट एवं राजूराम पुत्र मुन्नीराम जाट निवासी बाना, ऊपनी से बाना की ओर आ रहे थे। वहीं राकेश पुत्र कानाराम मेघवाल और नरेंद्र पुत्र कालूराम मेघवाल ऊपनी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बोलेरो और पिकअप वाहन से बाना पहुंचाया। वहां से एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस के जरिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चारों को बीकानेर रेफर कर दिया।



















