NEXT 7 मई 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत नांदवेल में आयोजित ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भाग लेकर ग्रामीणों को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वरोजगार, कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों पर अनुदान, सिंचाई सुविधाओं और पशुपालन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
इस दौरान रामगोपाल सुथार ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्राम रथ अभियान के जरिए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एसडीएम मावली, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा जिला महामंत्री ललित सिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रोशन लाल सुथार, मंडल अध्यक्ष जीवंत सिंह राव, मंडल महामंत्री रामलाल बंजारा, ग्राम पंचायत सरपंच, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






















