श्रीडूंगरगढ़ के कुंभाराम सिद्ध को नोखा और महावीर रांका को श्रीडूंगरगढ़ की जिम्मेदारी
NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)” के तहत प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे जागरूकता रथों के सफल संचालन, समन्वय और सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की है।
यह नियुक्तियां मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध को नोखा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महावीर रांका को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुम्भाराम सिद्ध ने बताया कि GRAM रथों के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक राज्य सरकार की कृषि एवं तकनीक आधारित योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक समन्वय किया जा रहा है।




















