NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी रिड़ी-ऊपनी लाइन पर लाइन पेट्रोलिंग एवं पेड़ों की छंटाई कार्य के चलते शनिवार को 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे का शटडाउन रहेगा।
एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शटडाउन अवधि के दौरान 132 केवी जीएसएस ऊपनी से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे ऊपनी, दुसारणा, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।



















