NEXT 8 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सातलेरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-11 किनारे एक खेत की बाड़ में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और करीब 100 फीट तक की बाड़ जलकर राख हो गई। धुएं और आग की लपटों से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रथम दृष्टया आग विद्युत पोल से चिंगारी के कारण लगना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के शूरवीर मोदी को सूचना दी। इसके बाद शूरवीर मोदी ने फायर बिग्रेड को कॉल कर मौके पर भेजा।
दमकल टीम के पहुंचने तक ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर तावनियां सहित ग्रामीण पूराराम, हुकमाराम, मानाराम, ओमप्रकाश, देवीलाल, रामचंद्र भुवाल और पूनमचंद मेहरा ने मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
आग लगने की सूचना मिलते ही गांव सातलेरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के खेतों में फैलने से रोक लिया गया।
























