#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल

By Next Team Writer

Published on:

विद्युत विभाग कर्मचारी ने कार से पहुंचाया, बाद में बीकानेर रेफर

NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीदासर रोड पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे रिड़ी और धर्मास के बीच एक बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे हनुमानगढ़ निवासी सूर्या जांगू, जो विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं, ने तुरंत मानवता दिखाते हुए अपनी कार में तीनों घायलों को बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना किया।

सूचना मिलने पर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस को पहुंचने में काफी देरी हुई। बाद में बाना तक पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान धनाराम पुत्र आसाराम (30), राकेश पुत्र चुनाराम (22) और शंकर लाल पुत्र दुलाराम (18) निवासी बड़ेला, जाति मेघवाल के रूप में हुई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एलटी लाइन टूटकर जमीन पर गिरी, सातलेरा गांव में 300 घरों की बिजली गुल🟢 बिना दवा-ऑपरेशन दर्द का इलाज बताएंगे एम्स व यूके प्रशिक्षित विशेषज्ञ, कल फिजियोथैरेपी तो परसों होगी हड्डियों की जांच🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल