श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में लगी लोक अदालत, मोटर वाहन और बैंक रिकवरी मामलों में हुए सबसे ज्यादा समझौते
NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 164 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान न्यायालय की ओर से ₹2 करोड़ 52 लाख 81 हजार 739 की अवार्ड राशि पारित की गई।

लोक अदालत की अध्यक्षता एडीजे सरिता नौशाद और तालुका विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं एसीजेएम हर्ष कुमार ने की। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, धन वसूली, भरण-पोषण, चेक बाउंस, मोटर वाहन, किराया और बंटवारा संबंधी मामलों का निपटारा किया गया।

बार संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि एडीजे कोर्ट में कुल 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें ₹70 लाख 600 की अवार्ड राशि पारित की गई। वहीं एसीजेएम कोर्ट में 152 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए ₹1 करोड़ 82 लाख 81 हजार 139 की अवार्ड राशि पारित हुई।
एडीजे कोर्ट में सदस्य एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एडीजे सरिता नौशाद की समझाइश से 2 मैट्रिमोनियल, 6 मोटर वाहन और 5 वर्ष पुराने 6 अन्य मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं एसीजेएम न्यायालय में सदस्य एडवोकेट रश्मि करनाणी ने बताया कि एसीजेएम हर्ष कुमार द्वारा फौजदारी राजीनामा के 7, चेक अनादरण के 8, मोटर वाहन के 90, मैट्रिमोनियल के 8, सिविल के 8 और बैंक रिकवरी के 31 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें चेक अनादरण मामलों में ₹19 लाख 9 हजार 139 तथा बैंक रिकवरी मामलों में ₹1 करोड़ 63 लाख 72 हजार की अवार्ड राशि पारित की गई।
बड़ी संख्या में पक्षकार, अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद लोक अदालत में बैंक, राजस्व, बिजली एवं जलदाय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, बाबुलाल दर्जी, बजरंग ज्याणी, बद्रीलाल व्यास, ओमप्रकाश पंवार, पूनमचंद मारू, मांगीलाल नैण, कैलाश व्यास, केके पुरोहित, एडवोकेट मदनगोपाल स्वामी, सुखदेव व्यास, अबरार, राजीव आत्रेय, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मिडल, जयप्रकाश मीणा, रामलाल, ओमप्रकाश, गणेश मेघवाल, एडवोकेट दीपिका करनाणी, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, सहित कोर्ट स्टाफ एसीजेएम पीए सतीश जांगिड़, रामावतार प्रजापत, जितेंद्र रंगा, दिनेश मीणा, पृथ्वीराज, राजेंद्र सैनी, गणेशाराम, चांदराम मीणा, मालचंद स्वामी, गणेश और कुलदीप ने सेवाएं दी।























