#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के निदेशक एवं वरिष्ठ आईएएस डॉ. विष्णु चरण मलिक ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ चार्ज क्षेत्र का दौरा कर जनगणना प्रशिक्षण सत्रों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेसोमू गर्ल्स कॉलेज में चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनगणना संवैधानिक दायित्व होने के साथ राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इस बार डिजिटल जनगणना के तहत आम नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया गया है।

प्रशिक्षण सत्र में जनगणना निदेशालय जयपुर से जिला समन्वयक नीरज कुमार ने एचएलओ ऐप संबंधी तकनीकी जानकारी दी। उप जिला जनगणना अधिकारी बीकानेर धर्मपाल खीचड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना जैसे संवेदनशील कार्य में पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने की हिदायत दी।

चार्ज अधिकारी तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने जनगणना एचएलबी क्षेत्र एवं नजरी नक्शों की जानकारी दी। अधिकारियों ने आवास एवं भोजन व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

इस दौरान जनगणना चार्ज नियमित सहायक भव्य कटारिया, पर्वत सिंह तथा फील्ड ट्रेनर्स मनीष सैनी, नौरतमल शर्मा, कमलकिशोर पीपलवा, अर्जुन सिंह, कैलाशचन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, सहीराम भामू, मयंक स्वामी, रामदेव और मदन मेहरा मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का चौथा और अंतिम प्रशिक्षण चरण सोमवार से शुरू होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एलटी लाइन टूटकर जमीन पर गिरी, सातलेरा गांव में 300 घरों की बिजली गुल🟢 बिना दवा-ऑपरेशन दर्द का इलाज बताएंगे एम्स व यूके प्रशिक्षित विशेषज्ञ, कल फिजियोथैरेपी तो परसों होगी हड्डियों की जांच🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल