#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिना दवा-ऑपरेशन दर्द का इलाज बताएंगे एम्स व यूके प्रशिक्षित विशेषज्ञ, कल फिजियोथैरेपी तो परसों होगी हड्डियों की जांच

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल में रविवार 10 मई को निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर तथा सोमवार 11 मई को निःशुल्क हड्डियों की कमजोरी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार रविवार को आयोजित फिजियोथैरेपी शिविर में डॉ. बसंत सुथार अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में बिना दवा, बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से के दर्द का उपचार फिजियोथैरेपी, एक्सरसाइज और लाइफ स्टाइल सुधार के जरिए करने संबंधी परामर्श दिया जाएगा।

सोमवार को आयोजित शिविर में विदेश से आयातित कम्प्यूटराइज्ड मशीन से मात्र तीन मिनट में हड्डियों की बीएमडी जांच निःशुल्क की जाएगी। अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि दोनों शिविरों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया और मंत्री धर्मचन्द धाड़ेवा ने बताया कि अस्पताल में समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।
इधर, रविवार को गुर्दा, पथरी और मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी की सेवाएं भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एलटी लाइन टूटकर जमीन पर गिरी, सातलेरा गांव में 300 घरों की बिजली गुल🟢 बिना दवा-ऑपरेशन दर्द का इलाज बताएंगे एम्स व यूके प्रशिक्षित विशेषज्ञ, कल फिजियोथैरेपी तो परसों होगी हड्डियों की जांच🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल