#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एलटी लाइन टूटकर जमीन पर गिरी, सातलेरा गांव में 300 घरों की बिजली गुल

By Next Team Writer

Published on:

शाम 5 बजे हुआ फॉल्ट, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान; शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची मरम्मत टीम

NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सातलेरा में आज शाम करीब 5 बजे एलटी लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लाइन टूटने के बाद गांव के करीब 300 घरों में अंधेरा छा गया और लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक बिजली बंद होने के बाद पता चला कि गांव की एलटी लाइन टूटकर नीचे गिर गई है। घटना की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दी गई और शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन देर शाम तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया।

बिजली बंद होने से घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद पड़ी रहीं। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एलटी लाइन टूटकर जमीन पर गिरी, सातलेरा गांव में 300 घरों की बिजली गुल🟢 बिना दवा-ऑपरेशन दर्द का इलाज बताएंगे एम्स व यूके प्रशिक्षित विशेषज्ञ, कल फिजियोथैरेपी तो परसों होगी हड्डियों की जांच🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल