#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपे ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही की मांग की

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में बैनर-होर्डिंग टेंडर की जांच की मांग: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, हाई मास्क लाइट ठीक कराने की भी उठाई मांग


NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक युवाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपे। दोनों ही मामलों में ईओ ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक ने ज्ञापन सौंपते हुए कस्बे में बैनर और होर्डिंग लगाने के लिए वसूले जा रहे शुल्क तथा इसके टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कुम्भाराम घिंटाला, मनीष भार्गव, दिनेश भार्गव, के. के. जांगिड़, सुरेश कुमार, मूलचंद स्वामी और आनंद दाधीच मौजूद रहे।

वहीं कस्बे के युवाओं ने कालूबास स्थित मेघवाल समाज श्मशान भूमि में खराब पड़ी हाई मास्क लाइट को ठीक कराने की मांग उठाई। संदीप भारतीय, रवि कुमार और मदन नायक ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
ईओ श्रीवर्धन शर्मा ने दोनों ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 450 से ज्यादा लोगों ने कराई हार्ट व हेल्थ जांच, विशेषज्ञों ने दी मुफ्त सलाह🟢 रविवार और शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर तोलियासर काल भैरव मंदिर में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं ने तेल-सिंदूर से किया अभिषेक, पेड़ा-लड्डू का लगाया भोग