NEXT 12 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 32 एवं 33 में पेयजल संकट को लेकर जलदाय विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक अभियंता कैलाश वर्मा, लाइनमैन गौरी शंकर नाई एवं सत्यनारायण नाई ने मौके का निरीक्षण किया तथा कार्य शुरू करवाया। हनुमान धोरा से कालू बास नई टंकी तक GI लाइन जोड़ने एवं पुरानी पाइपलाइनों को दुरुस्त करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।

गौरतलब है कि लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को लेकर पार्षद भरत सुथार ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की थी। ज्ञापन में आडसर बास क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति, कम दबाव एवं पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई गई।
पार्षद ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कई परिवारों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने, लीकेज पाइपलाइन दुरुस्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क टैंकर उपलब्ध करवाने की मांग की थी। जलदाय विभाग ने ज्ञापन पर आज संज्ञान लिया और कार्य शुरू हुआ।
























