#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रीड़ी में अटल प्रगति पथ के लिए चला बुलडोजर: 2 किमी मार्ग से हटाए अतिक्रमण, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम रीड़ी में मंगलवार को प्रस्तावित ‘अटल प्रगति पथ’ निर्माण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। तहसील प्रशासन और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़क मार्ग में बाधक बने कच्चे-पक्के कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे गांव में चर्चा की स्थिति बनी रही।

तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। प्रशासनिक टीम में भू-अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़, पटवारी सीताराम नाई, जैसलसर पटवारी रामचंद्र, राजबाला मीणा, जगदीश प्रसाद बैरवा, सुनील कुमार, महेश कुमार और सुनीता चौधरी शामिल रहे। टीम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के जेईएन और पुलिस बल के साथ मिलकर करीब 2 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटा था। कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे और राजस्व विभाग की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी की गई थी। मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक भी हुई थी, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और सत्ता पक्ष के नेता शामिल हुए थे।

इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवा दिए। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज में बदलाव की नई शुरुआत: महेंद्र पंवार निर्विरोध अध्यक्ष बने, महिला मंडल का भी गठन, देखें सभी फ़ोटो🟢 रीड़ी में अटल प्रगति पथ के लिए चला बुलडोजर: 2 किमी मार्ग से हटाए अतिक्रमण, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप🟢 बस टिकट के 1 रुपए के विवाद में छात्र से मारपीट, विप्र समाज में रोष🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट पर पार्षद ने जताया रोष, जलदाय विभाग ने शुरू कराया लाइन सुधार कार्य🟢 सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम🟢 ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग