#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम

By Next Team Writer

Published on:

नगर पालिका भवन में प्रगणकों का प्रशिक्षण जारी, फील्ड ट्रेनरों ने समझाई पूरी प्रक्रिया

NEXT 13 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जनगणना कार्यक्रम 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत नगर पालिका भवन के मीटिंग हॉल में प्रगणकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रगणक शामिल होकर जनगणना कार्य की प्रक्रिया और ऑनलाइन सिस्टम की जानकारी ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 16 मई से 15 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा अपने-अपने निर्धारित ब्लॉकों में मकानों के चिन्हीकरण का कार्य किया जाएगा। इस बार पूरा कार्य ऑनलाइन माध्यम से संपादित किया जाएगा, जिसके लिए मोबाइल एप और डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग किया जाएगा।

फील्ड ट्रेनर महावीर प्रसाद सारस्वत एवं रामप्रताप जाखड़ ने प्रगणकों को मकानों के चिन्हीकरण, डाटा एंट्री, ऑनलाइन अपडेट और सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

प्रशिक्षण में प्रगणकों को बताया गया कि प्रत्येक मकान का सही चिन्हीकरण कर उसकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। साथ ही किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन का मानना है कि डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आंकड़ों का संकलन पहले की तुलना में अधिक तेज और सटीक होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम