#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद

By Next Team Writer

Published on:

सूडसर उपतहसील क्षेत्र में खेतों में बढ़ी रौनक, किसानों बोले- अग्रिम बिजाई से फसल होगी मजबूत

NEXT 13 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में इन दिनों मूंगफली की बिजाई का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। मानसून की शुरुआती अनुकूल परिस्थितियों और खेतों में पर्याप्त नमी बनने के बाद किसान सुबह से शाम तक बुवाई में जुटे हुए हैं। गांवों के खेतों में ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे ग्रामीण अंचल में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं।

किसानों का कहना है कि इस बार समय से पहले की जा रही अग्रिम बिजाई फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। उनका मानना है कि शुरुआती दौर में बोई गई मूंगफली की फसल को मौसम का पूरा लाभ मिलेगा, जिससे उत्पादन बढ़ने की संभावना रहेगी। किसानों ने बताया कि अच्छी बारिश और अनुकूल तापमान बना रहा तो इस बार मूंगफली की पैदावार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हो सकती है।

क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि समय पर बिजाई करने से फसल में रोगों का खतरा भी कम रहता है और पौधों की बढ़वार अच्छी होती है। वहीं कृषि जानकार भी किसानों को उन्नत बीज और संतुलित खाद उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं ताकि बेहतर उत्पादन लिया जा सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में किसानों की व्यस्तता साफ दिखाई दे रही है। किसान परिवार भी खेती कार्य में सहयोग कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि यदि मौसम अनुकूल बना रहा तो इस बार मूंगफली की फसल अच्छी आमदनी दिलाने वाली साबित होगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम