NEXT 13 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए उपखंड स्तर पर अटल जनसेवा शिविर का आयोजन 14 मई गुरुवार को किया जाएगा। शिविर पंचायत समिति के वीसी हॉल में सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा करेंगे।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार शिविर में पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। सभी उपखंड स्तरीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा



















