NEXT 14 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को बीकानेर में ई-रिक्शा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होने के साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

मेघवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही महंगाई का असर विभिन्न देशों पर पड़ रहा है, लेकिन भारत सरकार आमजन को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-वाहनों को बढ़ावा देकर देश को स्वच्छ और हरित वातावरण की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और ई-वाहनों के अधिक उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।





















