एम्स दिल्ली व पीजीआई चंडीगढ़ से जुड़े रहे डॉ. संदीप यादव हर महीने तीसरे शनिवार को देंगे परामर्श
NEXT 14 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में अब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव की नियमित सेवाएं उपलब्ध होंगी। 16 मई 2026 से वे प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार सुबह 10 बजे मरीजों को परामर्श व उपचार देंगे।
डॉ. यादव वर्तमान में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में प्रोफेसर पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से ऑर्थोपेडिक्स में पीजी करने के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स दिल्ली में चार वर्षों तक सेवाएं दीं। पिछले नौ वर्षों से वे महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर से जुड़े हुए हैं।
रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए डॉ. यादव ने दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया से फैलोशिप की है। वे अब तक 10 हजार से अधिक सफल जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी कर चुके हैं। घुटनों के जटिल उपचार और आधुनिक तकनीक आधारित सर्जरी में उन्हें विशेष दक्षता प्राप्त है।
तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि तुलसी सेवा संस्थान क्षेत्रवासियों को बड़े शहरों जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।



















