#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ड्रेनेज कार्य में टूटी पेयजल लाइन, एक महीने से 60 घरों में पानी संकट

By Next Team Writer

Published on:

नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने जनसुनवाई में जताया रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

NEXT 14 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आज पंचायत समिति वीसी हॉल में आयोजित जनसुनवाई में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं और जलदाय विभाग व नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर वार्ड नंबर 5 और 6 की पेयजल समस्या के समाधान की मांग की।

अंजू पारख ने बताया कि नगर पालिका की ओर से वार्डों में ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदारों ने लापरवाही बरतते हुए करीब 60 घरों में पानी सप्लाई करने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन तोड़ दी। आरोप है कि पाइपलाइन को पिछले एक महीने से टूटी हालत में छोड़ रखा है, जिससे वार्ड के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार मजबूरन टैंकरों से पानी मंगवाकर काम चला रहे हैं। मामले की जानकारी कई बार नगर पालिका और जलदाय विभाग को देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

जनसुनवाई में मनोज पारख, रामप्रसाद पारीक, घनश्याम, आमीन मनिहार, यासीन, आरिफ, मोहरदीन, देवकिशन, फकीर, जाकिर, याकूब खान, सुनील मोदी और असलम सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन के प्रति रोष जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दिव्यांग दंपत्तियों को मिलेंगे 5 लाख तक, विवाह के 6 माह भीतर करें आवेदन🟢 श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताया सरकार का आभार🟢 केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया अत्याधुनिक एचडीआर ब्रैकीथेरेपी सुविधा का शुभारंभ🟢 दुलचासर PHC में मरीज प्यासे, स्टाफ को मिल रहा ठंडा पानी🟢 किसानों ने मंडी सुविधाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण प्रभावितों को मुआवजे की मांग🟢 ड्रेनेज कार्य में टूटी पेयजल लाइन, एक महीने से 60 घरों में पानी संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अब रोबोटिक घुटना-कूल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ की सेवाएं🟢 बीकानेर में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ई-रिक्शा चलाकर दिया संदेश: बोले- ई-वाहन बढ़ेंगे तो घटेगा प्रदूषण और बचेगा ईंधन