#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

1 रुपये और श्रीफल में बेटे की शादी, दहेज प्रथा को कहा अलविदा

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में वाल्मीकि समाज के विष्णु कुमार की पहल बनी मिसाल, बिना दान-दहेज हुआ आदर्श विवाह

NEXT 15 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ वाल्मीकि बस्ती निवासी विष्णु कुमार वाल्मीकि ने अपने पुत्र विकास की शादी बिना दान-दहेज के कर समाज के सामने नई मिसाल पेश की है। विवाह समारोह में केवल 1 रुपया और श्रीफल लेकर रिश्ते को सम्मान दिया गया।

एडवोकेट पुखराज तेजी के अनुसार, प्रेमप्रकाश सुनगत की पुत्री पायल निवासी बेरी कला (हाल श्रीडूंगरगढ़) का विवाह विकास के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान दोनों परिवारों ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागते हुए सादगी और आदर्श परंपरा का संदेश दिया।

विकास वर्तमान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। विवाह की इस अनूठी पहल की वाल्मीकि समाज सहित अन्य समाजों में भी सराहना हो रही है। लोगों ने इसे युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

विष्णु कुमार भाजपा एससी मोर्चा के जिला संयोजक और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज को आगे आना होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भीषण गर्मी में सेवा का भाव: साध्वी सेवा केंद्र के क़ासिद कक्ष में लगवाया कूलर🟢 श्रीडूंगरगढ़ को मिले नए एसीजेएम: अजीत सिंह राठौड़ संभालेंगे जिम्मेदारी, हर्ष कुमार बने सीजेएम🟢 शिक्षा संस्थान में जनसहयोग: भामाशाह ने बनवाए दो नए कमरे, स्कूल को दिए प्रिंटर-वॉटर कूलर🟢 1 रुपये और श्रीफल में बेटे की शादी, दहेज प्रथा को कहा अलविदा