#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिक्षा संस्थान में जनसहयोग: भामाशाह ने बनवाए दो नए कमरे, स्कूल को दिए प्रिंटर-वॉटर कूलर

By Next Team Writer

Published on:

कालू बास स्थित विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित, कस्बेवासियों ने सराहा प्रयास

NEXT 15 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जनसहयोग से विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विद्यालय परिसर में भामाशाह रामेश्वर लाल तोषनीवाल के सहयोग से दो नए कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया।

विद्यालय को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रिंटर, वाटर कूलर एवं पंखे भी भेंट किए गए। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य किशन लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समाज के सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने सभी भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव बोहरा, इन्द्रचन्द जोशी, अभयमाल पारीक, हरिराम नाई, शंकरलाल प्रजापत, रामनिवास नाई, राकेश ओझा, दामोदर बोहरा और सुशील बोहरा समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यालय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भीषण गर्मी में सेवा का भाव: साध्वी सेवा केंद्र के क़ासिद कक्ष में लगवाया कूलर🟢 श्रीडूंगरगढ़ को मिले नए एसीजेएम: अजीत सिंह राठौड़ संभालेंगे जिम्मेदारी, हर्ष कुमार बने सीजेएम🟢 शिक्षा संस्थान में जनसहयोग: भामाशाह ने बनवाए दो नए कमरे, स्कूल को दिए प्रिंटर-वॉटर कूलर🟢 1 रुपये और श्रीफल में बेटे की शादी, दहेज प्रथा को कहा अलविदा