#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेसोमूं स्कूल में प्रतिभा का उत्सव: एकल नृत्य प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण और NEET-JEE मॉड्यूल लॉन्च

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में शनिवार को प्रतिभा, सम्मान और प्रेरणा से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण समारोह तथा NEET, JEE और CA मॉड्यूल का विमोचन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मेघना शर्मा थीं। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल नारायण सिंह तथा विद्यालय के पूर्व छात्र और उद्योगपति दीपक सोनावत एवं लोकेश सोनावत मौजूद रहे।

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एकल नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस दौरान सत्र 2026-27 में अप्रैल और मई माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा देते हुए NEET, JEE और CA मॉड्यूल का भी विमोचन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।

मुख्य अतिथि डॉ. मेघना शर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने का संदेश दिया। वहीं कर्नल नारायण सिंह ने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” और विद्यार्थियों को अनुशासन व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

पूर्व छात्र दीपक सोनावत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय से मिले संस्कार और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें जीवन में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों का आभार जताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैन मुनि धनंजय कुमार की दीक्षा स्वर्ण जयंती 24 मई को, कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल🟢 दो साल बाद मिला स्थायी प्राचार्य: नाजीमा अजीज ने संभाला पदभार, स्टाफ ने साफा पहनाकर किया स्वागत🟢 सेसोमूं स्कूल में प्रतिभा का उत्सव: एकल नृत्य प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण और NEET-JEE मॉड्यूल लॉन्च🟢 दवा वितरण केंद्र को मिली राहत: भामाशाह हनुमानमल श्यामसुखा ने भेंट किया एसी🟢 RSSB का बड़ा फैसला: CET-2026 में पहली बार नेगेटिव मार्किंग, सर्टिफिकेट अब 3 साल मान्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ के निजी स्कूल हुए एकजुट, शहरी निजी विद्यालय संघ का गठन🟢 वट वृक्ष के फेरे लगाकर मांगा अखण्ड सौभाग्य: सुहागिनों ने विधि-विधान से की वट सावित्री पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना