#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा बस स्टैंड के पास पलटा दूध से भरा टेम्पो, कई क्विंटल दूध सड़क पर बहा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर थोड़ी देर पहले सातलेरा गांव के बस स्टैंड के पास दूध से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेम्पो में भरा कई क्विंटल दूध सड़क पर बह गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार टेम्पो सातलेरा डेयरी में दूध सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान सातलेरा बस स्टैंड के पास अचानक टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे के समय तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि टेम्पो में रखी दूध से भरी सभी केन सड़क पर गिर गईं, जिससे पूरा दूध बह गया। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। बाद में ग्रामीणों की मदद से टेम्पो को सीधा किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवा में आगे तेरापंथ युवक परिषद: दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ🟢 4 साल पुराने हत्या मामले में उम्रकैद: लाठी से पीटकर युवक की हत्या की, सरिता नौशाद ने सजा सुनाते हुए कहा- समुचित सजा का अभाव अपराधियों को प्रोत्साहित करेगा🟢 ठुकरियासर में कल से श्रीमद्भागवत कथा: सुबह कथा, शाम को होगा “नानी बाई रो मायरो”