#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

4 साल पुराने हत्या मामले में उम्रकैद: लाठी से पीटकर युवक की हत्या की, सरिता नौशाद ने सजा सुनाते हुए कहा- समुचित सजा का अभाव अपराधियों को प्रोत्साहित करेगा

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ एडीजे कोर्ट का फैसला, 19 गवाहों और 54 साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा

NEXT 20 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अपर सेशन न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ ने चार साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी श्रवणराम पुत्र साँवतराम निवासी बिंझासर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 45 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

परिवादी पक्ष के अधिवक्ता लेखराम चौधरी और मांगीलाल नैण ने बताया कि 8 मार्च 2022 को हुई वारदात के मामले में अदालत में 19 गवाहों के बयान करवाए गए तथा 54 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

फोन कर दी थी मारपीट की सूचना
मामले में मृतक के चाचा परिवादी ओमप्रकाश पुत्र भोमाराम निवासी बिंझासर ने 9 मार्च 2022 को सेरूणा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 8 मार्च की रात करीब 10 बजे आरोपी श्रवणराम का फोन आया था। आरोपी ने कहा कि उसके भतीजे राजूराम पुत्र दुर्गाराम के साथ आपसी झगड़े में लाठी से मारपीट हो गई है और वह जमीन पर पड़ा है।

इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि श्रवणराम ने ही लाठी से हमला कर राजूराम की हत्या की है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया।

बचाव पक्ष ने मांगी नरमी
सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि अभियुक्त ग्रामीण परिवेश से है और उस पर पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में उसे न्यूनतम दंड दिया जाए।
वहीं अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर लाठी से हमला कर हत्या की और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए लाठी छिपा दी। इसलिए उसे कठोर सजा दी जानी चाहिए।

कोर्ट बोली- हत्या जघन्य अपराध
एडीजे सरिता नौशाद ने फैसले में कहा कि हत्या समाज की अंत:चेतना को प्रभावित करने वाला जघन्य अपराध है। ऐसे मामलों में उचित सजा नहीं मिलने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और न्याय व्यवस्था प्रभावित होती है। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 45 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवा में आगे तेरापंथ युवक परिषद: दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ🟢 4 साल पुराने हत्या मामले में उम्रकैद: लाठी से पीटकर युवक की हत्या की, सरिता नौशाद ने सजा सुनाते हुए कहा- समुचित सजा का अभाव अपराधियों को प्रोत्साहित करेगा🟢 ठुकरियासर में कल से श्रीमद्भागवत कथा: सुबह कथा, शाम को होगा “नानी बाई रो मायरो”