NEXT 20 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने सेवा कार्यों का विस्तार करते हुए दो डीलक्स मेडिकल बेड संस्था में शामिल किए हैं। ये बेड दो भामाशाह परिवारों के सहयोग से प्राप्त हुए हैं।

ऑक्सीजन व नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि एक मेडिकल बेड नेत्रदानी स्वर्गीय भंवरलाल- स्वर्गीय बरजीदेवी पारख परिवार द्वारा तथा दूसरा मेडिकल बेड स्वर्गीय चम्पालाल- नेत्रदानी स्वर्गीय कमलादेवी डागा परिवार द्वारा संस्था को भेंट किया गया।
परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा सहित चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़, रजत सिंघी, गौरव बोथरा, सुमित बरड़िया व मोहित बोरड़ ने दोनों परिवारों का आभार जताया। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद को ये बेड निःशुल्क दिए जाएंगे। साथ ही, संस्था आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी।



















